Udja lyrics
by OAFF
[Verse 1: Burrah]
हौले-हौले खुल गईं दिल की किवड़ियाँ
भौरी-भौरी जग गईं पुरवाइयाँ
कोरा सा, थोड़ा सा काग़ज़ी ये जहाँ
बाँचता हूँ, साँचता अपना ही आसमाँ
[Chorus: Burrah]
उड़जा, रे मनवा, उड़जा
उड़जा, रे मनवा, उड़जा
[Verse 2: Jasleen Royal]
तुईयाँ-तुईयाँ बदरियाँ छटती जाती रे
चाँदनी अटरिया पे चकमकाती रे
तारों के तार भी जुड़ते जाते हैं
टूटी-फूटी क़िस्मतें मुस्कुराती रे
[Chorus: Burrah & Jasleen Royal]
उड़जा, रे मनवा, उड़जा
उड़जा, रे मनवा, उड़जा
[Bridge: Jasleen Royal, Burrah]
धीरे-धीरे से मनवा, धीरे सब कुछ होवे
धीरे-धीरे से मनवा, धीरे सब कुछ होवे
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतू आवे तो फल होवे
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतू आवे तो फल होवे
[Chorus: Burrah & Jasleen Royal]
उड़जा, रे मनवा, उड़जा
बेसिरा रे मनवा, उड़जा